मेला देखने बुला प्रेमी ने की जबरदस्ती और फिर..., 10 दिन बाद शव बरामद होने पर परिजनों ने...
- by Pratyek Media
- 21-Mar-2026
- Views
पूर्णिया: बिहार में एक बार फिर से मानवता को झकझोड़ देने वाली घटना सामने आई है जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गई। दरअसल पूर्णिया में करीब 10 दिनों से लापता एक युवती का शव शुक्रवार को संदिग्ध हालत में फेंका हुआ मिला जिसके बाद परिजन एवं स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रख जाम कर दिया एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की। परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए तथा आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। मामला पूर्णिया के डगरूआ थाना क्षेत्र के विश्वासपुर का है जहां बीते 10 दिनों से लापता एक 18 वर्षीया छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बरामद होने के बाद परिजनों ने उसके साथ सामूहिक रूप से हैवानियत और फिर हत्या करने का आरोप लगा कर सड़क जाम कर दिया एवं जम कर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाए और वाहनों की आवाजाही रोक दी।
11 मार्च को मेला देखने निकली थी घर से
मामले में परिजनों ने बताया कि युवती बीते 11 मार्च की रात मेला देखने के लिए घर से निकली थी और फिर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कहा कि मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन युवती की खोजबीन समेत कोई कार्रवाई पुलिस ने नहीं की। परिवार के लोगों ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया और कहा कि उन लोगों ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया तथा उसका सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी। परिजनों ने छात्रा के गायब होने के अगले दिन ही गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद
वहीं मामले में पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। युवती के मोबाइल लोकेशन और उसके फोन डिटेल्स के आधार पर पुलिस ने एक युवक सचिन को हिरासत में लिया और पूछताछ की। सचिन की निशानदेही पर ही पुलिस ने शव बरामद किया और अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।
मेला देखने बुलाया था और कर दी
एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह दोनों पिछले 4 महीने से संपर्क में थे और उसने युवती को मेला देखने के लिए बुलाया था और इसी दौरान एक दुकान में ले जा कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अन्य 3 दोस्तों ने भी जबरदस्ती करने की कोशिश की और इसी दौरान युवती के मना करने एवं जोर जबरदस्ती के दौरान उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए उनलोगों ने शव को फेंक दिया, जिसे उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर लिया है। शव बरामदगी के बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया और करीब 4 घंटे से अधिक समय तक प्रदर्शन करते रहे। परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।


Post a comment