विजय सिन्हा, निशांत, अशोक चौधरी समेत कुल 31 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी - शाह और नीतीश कुमार भी रहे मौजूद
- by Manjesh Kumar
- 07-May-2026
- Views
पटना: राजधानी पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को सम्राट कैबिनेट का विस्तार हो गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने बिहार के सभी मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कुल 31 मंत्रियों ने शपथ ली जबकि मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री पहले ही शपथ ले चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
बिहार के नए मंत्रिमंडल में मंगल पांडेय को जगह नहीं दी गई है जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शपथ ली है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। सम्राट कैबिनेट ने जातियों का भी ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल में कुल 3 भूमिहार, 2 ब्राह्मण, 4 राजपूत के साथ OBC और दलित वर्ग को रखा गया है जबकि जदयू से एक मात्र मुस्लिम मंत्री जमा खान ने शपथ ली।
सम्राट कैबिनेट में शामिल नेताओं की सूची:
CM- सम्राट चौधरी - कोइरी
डिप्टी CM - विजय चौधरी - भूमिहार
विजेंद्र यादव - OBC
अन्य मंत्री पार्टीवार
BJP
- राम कृपाल यादव - OBC
- केदार गुप्ता - कानू/ EBC
- नीतीश मिश्रा - ब्राह्मण
- मिथलेश तिवारी - ब्राह्मण
- रमा निषाद - EBC / मल्लाह
- विजय कुमार सिन्हा - भूमिहार
- दिलीप जायसवाल - EBC
- प्रमोद चंद्रवंशी - EBC
- लखेन्द्र पासवान - दलित
- संजय टाइगर- राजपूत
- इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र- भूमिहार
- नंद किशोर राम- दलित
- रामचंद्र प्रसाद - वैश्य/ OBC
- अरुण शंकर प्रसाद - सूढ़ी/ EBC
- श्रेयसी सिंह - राजपूत
JDU
- निशांत कुमार- कुर्मी/ OBC
- श्रवण कुमार - कुर्मी/ OBC
- अशोक चौधरी- दलित
- लेसी सिंह- राजपूत
- मदन सहनी- मल्लाह/ EBC
- सुनील कुमार- दलित
- जमा खान- अल्पसंख्यक
- भगवान सिंह कुशवाहा- कोइरी/ OBC
- शीला मंडल- धानुक / EBC
- दामोदर राउत - धानुक/ EBC
- बुलो मंडल- गंगोता/ EBC
- रत्नेश सदा- दलित
LJP(R)
- संजय पासवान- दलित
- संजय सिंह - राजपुत
हम
- संतोष मांझी- दलित
RLM-
- दीपक प्रकाश - कोइरी


Post a comment