पत्नी के जिद्द के आगे दूसरी शादी टूटने की कगार पर : UP से Bihar पहुंचा पति, जाने पूरा मामला


संवाददाता/रूपेश कुमार


मुजफ्फरपुर : बिहारी पत्नी के जिद्द के सामने दूसरी शादी टूटने की कगार पर है। पति उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पत्नी ससुराल जाने से इंकार कर चुकी है। वह एक जिद्द को लेकर बैठी है। जिसके वजह से पति उत्तर प्रदेश से बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचा। पत्नी को ससुराल चलने का आग्रह किया। लेकिन, वह नही मानी। इसके बाद बेबस पति शहर के मोतीझील स्तिथ नगर थाने पहुंचा। वहा मौजूद अपर थानेदार राजकुमार से मुलाकात की। उन्हे पति ने पूरे मामले से अवगत कराया। उसने बताया की वह उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले है। जबकि, पत्नी बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली है। उनकी  दो शादी हुई। यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी की 10 पहले मृत्यु हो गई। उससे उन्हे 6 बच्चे हुए। 4 बेटी और दो बेटा। बच्चे छोटे थे। पहली पत्नी की मृत्यु के करीब दो साल बाद उन्होंने समस्तीपुर की युवती से शादी की। शादी के बाद एक बेटा हुआ। वह अभी 6 साल का है। शादी के 7 साल सबकुछ ठीक था। इसी बीच वह घर से किसी को कुछ बताते अपने मायके भाग गई। वहा जब उसे लाने गया तो उसने मायके में रहकर काम करने के लिए बोलने लगी। वह चाहती है की मैं अपना घर छोड़कर बिहार में रहूं। उसे किसी तरह समझाकर ले आया था। अब वह फिर से भाग निकली। उसकी मां मुजफ्फरपुर में किराए के मकान ।ए रहती है। अब पत्नी जिद्द पर अड़ गई है। उसका कहना है की तुम अगर यहां नही रहोगे तो मैं तुम्हारे साथ नही रहूंगी। मैने विन्नत भी किए। लेकिन, वह कुछ सुनने को तैयार नहीं है। कहती है की यहां नही रहना तो तुम तलाक दे दो नही तो अपने घर से विदा होकर मेरे घर पर रहे.


मामले में अपर थानेदार राजकुमार ने बताया की पारिवारिक मामला था। उसे काउंसलिंग के लिए बोला गया है। मौखिक शिकायत की थी। इसके बाद उसने महिला थाना में जाने की बात कहकर चला गया.

  

Related Articles

Post a comment