आधी रात सड़कों पर उतरे एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र: दो थानाध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण

मुजफ्फरपुर: धनतेरस, दिवाली और छठ महापर्व में सुरक्षा व्यवस्था और विधि व्यवस्था बनाने को लेकर मुजफ्फरपुर की सड़को पर आधी रात सिविल ड्रेस में पुलिस कप्तान कांतेश कुमार सड़क पर उतरे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न चौक चौराहों पर घूम घूम कर सुरक्षा का जायजा लिया

इस दौरान उन्होंने रात्रि गाड़ी दल की सक्रियता के साथ लोगों की सुरक्षा का भी जायजा लिया। इसको लेकर एसएसपी शहर के चार थाना का रात्रि गस्त का लिया जायजा। इस दौरान मिठनपुरा और नगर थाना क्षेत्र में गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था में कमी देखते हुए एसएसपी ने थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा है।

  

Related Articles

Post a comment