मधुबनी में अपराधियों ने की ठेकदार की गोली मार हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
- by Manjesh Kumar
- 21-May-2026
- Views
मधुबनी: बिहार में इन दिनों एक तरफ पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है तो दूसरी तरफ अभी भी आपराधिक घटनाओं में कमी नहीं दिख रही। इसी कड़ी में एक बार फिर अपराधियों ने बुधवार की देर रात मधुबनी में सरेआम एक ठेकेदार की गोली मार कर हत्या कर दी। ठेकेदार की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के रामजानकी चौक के समीप की है। मृतक की पहचान लदनिया थाना क्षेत्र निवासी निखिल के रूप में की गई।
बताया जा रहा है कि मृतक किसी परियोजना के संबंध में इंजीनियर से मिलने आए थे। लौटने के दौरान रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले की जानकारी के बाद एसपी योगेंद्र कुमार भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए। एसपी ने मामले की छानबीन के लिए SIT गठित करने का भी निर्देश दिया।


Post a comment