जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर हम सेकुलर ने किया वृक्षारोपण, केक काटकर मनाया जश्न

गया जी: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की गया जिला महानगर इकाई की ओर से जिले के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्मदिन उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हम सेक्युलर महानगर अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुकेश चौधरी ने किया। जन्मदिन के अवसर पर डेल्हा थाना के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद केक काटकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस मौके पर हम सेक्युलर के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जाटू नेता राजू बरनवाल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का जन्म बुद्ध पूर्णिमा जैसे शुभ दिन हुआ था। पार्टी की ओर से हर वर्ष उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर इसे यादगार बनाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष कुमार मांझी ने भी अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण किया तथा एक होटल के सभागार में केक काटकर जन्मदिन मनाया।

  

Related Articles

Post a comment