पार्टी रहे या न रहे..., बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने कहा नीतीश कुमार के लिए गोली भी खाई अब...
- by Manjesh Kumar
- 04-Oct-2026
- Views
पटना: इन दिनों बिहार की राजनीति में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और जदयू एमएलसी नीरज कुमार के बीच तनातनी का मुद्दा छाया हुआ है। एमएलसी चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग और चुनाव के मैदान में चल रहे जंग ने गजब का माहौल बना दिया है। हालांकि पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया है और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को विवाद सुलझाने का जिम्मा दिया है। इस बीच एक बार फिर अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा जो लोग ललन सिंह को जिम्मा दिया है वह भी बड़े पद पर हैं तो खुद क्यों नहीं सामने आते हैं।
अनंत सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पार्टी में मैं सिर्फ नीतीश कुमार को मानता हूं और उनके लिए 9 लोगों की कुर्बानी दी, खुद भी गोली खाई। विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने मेरे साथ क्या किया सब जानते हैं तो अब मेरे किए पर हंगामा क्यों? अगर पार्टी में कोई नियम है तो सबके लिए बराबर होना चाहिए, वरना पार्टी रहे या नहीं रहे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अनंत सिंह ने कहा कि मैं राजनीति में कोई कमाने नहीं आया हूं
बता दें कि एमएलसी चुनाव में एक तरफ जहां पार्टी ने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाया है वहीं दूसरी तरफ जदयू के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। वह अनुज सिंह के समर्थन में न सिर्फ चुनाव प्रचार किया बल्कि नामांकन और रोड शो में भी शामिल हुए। इस बीच पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उनके बेटे निशांत कुमार ने नीरज कुमार को समर्थन देते हुए पार्टी का उम्मीदवार बताया है।


Post a comment