अल्पसंख्यक समाज का जुड़ाव भाजपा का प्रत्यक्ष प्रमाण है : पूर्व मंत्री
- by Manjesh Kumar
- 26-Jul-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: भारतीय जनता पार्टी के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय के बढ़ते विश्वास और समर्थन मे भाजपा के सदस्यता ग्रहण की. इमली चट्टी स्थित जिला भाजपा कार्यालय (पूर्वी) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सैयद अफरीदी की अगुवाई में 25 से अधिक अल्पसंख्यक समाज के प्रमुख लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष (पूर्वी) विवेक कुमार की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा 'वंदे मातरम' के राष्ट्रगान के साथ की गई।
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने नए सदस्यों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर नए सदस्यों का मुंह मीठा कराकर पार्टी में उनका स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूलमंत्र पर काम करती है, और आज अल्पसंख्यक समाज का यह जुड़ाव इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार झा, जिला महामंत्री मनोज तिवारी, जिला प्रवक्ता जूनैद खान, जिला मीडिया प्रभारी रंजन कुमार ओझा, आशीष कुमार पिंटू, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री कुलदीप सिंह मौजूद रहे। सैयद अहमद फरीदी ने सभी नवागत सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले समय में अल्पसंख्यक मोर्चा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए और भी तेज़ गति से काम करेगा।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment