एक साल से वेतन नहीं, सफाई कर्मियों का फूटा गुस्सा, सुपरवाइजर पर वेतन कटौती और धमकी देने का आरोप

शेखपुरा: अरियरी प्रखंड में कार्यरत सफाई कर्मियों ने एक साल से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए सुपरवाइजर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में सफाई कर्मी समाहरणालय पहुंचे और जिला पदाधिकारी शेखर आनंद को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। सफाईकर्मियों का आरोप है कि उन्हें करीब एक वर्ष से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इससे उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। कर्मियों ने सुपरवाइजर पर वेतन में कटौती करने का भी आरोप लगाया।

सफाईकर्मियों का कहना है कि निर्धारित राशि में कटौती के बाद उन्हें कथित तौर पर महज 2500 रुपये ही दिए जाते हैं। सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि जब वे बकाया वेतन की मांग करते हैं तो सुपरवाइजर द्वारा नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। इससे नाराज होकर कर्मियों ने एकजुट होकर डीएम से शिकायत की है। एक सफाई कर्मी ने बताया कि सड़क हादसे में पैर जख्मी होने के बावजूद वह काम कर रहा है, लेकिन वेतन मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है। अब सफाई कर्मियों की शिकायत पर जिला प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर सभी की नजर है।

  

Related Articles

Post a comment