भाई निकला कसाई, कैमूर में चार सिरकटे लाश की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपियों को दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 16-May-2026
- Views
कैमूर: कैमूर में बीते दिन चार सिरकटे शव बरामदगी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने घटना के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के खुलासे के बाद जिसने भी मामला।सुना सन्न रह गया वहीं लोगों में अब गुस्सा और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि सभी चार मृतक एक ही परिवार के थे जिनकी पहचान डरहक गांव निवासी कृष्ण मुरारी गुप्ता, उनकी पत्नी दुर्गेश कुमारी, 8 वर्ष का बेटा और 3 वर्ष की बेटी के रूप में की गई। सभी का शव कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलग अलग अलग जगहों पर बोरे में बंद मिला था।
घटना को लेकर जब पुलिस ने खुलासा किया तो सुनने वाले को पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण मुरारी के भाइयों ने ही उसके पूरे परिवार की हत्या कर शव के सिर काट अलग अलग जगहों पर फेंक दिया था ताकि उनकी पहचान नहीं हो सके। सूत्रों के अनुसार परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से जमीन और घरेलू विवाद चल रहा था। इन्हीं विवादों की वजह से उसे रास्ते से हटाने के लिए भाई ने ही खौफनाक साजिश रची। हत्या के बाद शवों के सिर काट दिए गए ताकि पहचान छिपाई जा सके। इसके बाद शवों को सूटकेस और बोरियों में भरकर अलग-अलग जगह फेंक दिया गया। अपराधियों ने सोचा था कि पुलिस पहचान नहीं कर पाएगी, लेकिन एक छोटे से सुराग ने पूरा मामला खोल दिया।
पुलिस ने शव बरामदगी के बाद शवों की शिनाख्त करने की कोशिश की। इसी दौरान बच्चे के शर्ट पर आंगनबाड़ी ड्रेस का पैटर्न दिखा तब जांच शुरू की। पता चला कि रामगढ़ के डहरक गांव का एक बच्चा कई दिनों से पढ़ने नहीं आया थान यहीं से पुलिस की जांच कृष्ण मुरारी के परिवार तक पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को कपड़ों पर रामगढ़ बाजार की एक सिलाई दुकान का टैग भी मिला। इसके बाद पुलिस ने दुकान तक पहुंचकर जानकारी जुटाई। धीरे-धीरे सारे सुराग एक ही परिवार की ओर इशारा करने लगे। जब पुलिस डहरक गांव पहुंची तो पता चला कि कृष्ण मुरारी, उनकी पत्नी और दोनों बच्चे करीब छह दिनों से गायब हैं। गांव में किसी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। घर पर ताला जड़ा हुआ है और परिवार के सभी लोगों के मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं। पुलिस ने इस मकान को सील कर दिया है। वहां चौकीदारों की तैनाती कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने विशेष जांच टीम (SIT) बनाई तथा टीम ने विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस अब कटे हुए सिरों की तलाश कर रही है। दुर्गावती नदी और पेट्रोल पंप के पास झाड़ियों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Post a comment