छेड़खानी का विरोध करने पर पर दो पक्षों के बीच झड़प, मनचलों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत

गोपालगंज: गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक वृद्ध की भाला मार कर हत्या कर दी जबकि करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक लड़की के साथ छेड़खानी और उसका विरोध करने को लेकर दो पक्ष के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में लाठी डंडे के साथ ही धारदार हथियार से लोगों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि झड़प में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर भाला से हमला किया और इस दौरान एक बुजुर्ग को बेरहमी से गोद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन अन्य लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment