जामिया तालीमुल कुरआन रामघाट के 17वें तालीमी बेदारी जलसा-ए-आम में पहुंचे: पप्पू यादव

पूर्णिया: पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा स्थित रामघाट में जामिया तालीमुल कुरआन के तत्वावधान में 17वें तालीमी बेदारी जलसा-ए-आम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने शिरकत की। जलसे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आए कई प्रमुख उलेमा, इस्लामी विद्वान और बुद्धिजीवी शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की तरक्की का सबसे मजबूत आधार है। समाज के बच्चों को बेहतर तालीम देना और युवाओं को सही दिशा दिखाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि आपसी प्रेम, भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकता से ही मजबूत समाज और बेहतर देश का निर्माण संभव है। समाज के सभी वर्गों को मिलकर शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ी बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ सके। जलसे में बाहर से आए प्रमुख वक्ताओं में डॉक्टर सय्यद मेराज रब्बानी साहब, डॉक्टर अब्दुल गफ्फार साहब, मौलाना नूर मोहम्मद खातिर साहब, मौलाना सलाहुद्दीन बुखारी साहब, मौलाना शमीम अख्तर फैजी साहब, मौलाना अब्दुस शकूर भोजपुरी साहब, मौलाना मुस्तफा कमाल साहब एवं अब्दुल हक शामिल रहे।

विद्वानों ने अपने संबोधन में तालीम की अहमियत, धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों, सामाजिक सुधार और नई पीढ़ी को शिक्षित बनाने पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख अब्दुल्ला ने की, जबकि सचिव मोहम्मद इस्लाम ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। पूरे जलसे की देखरेख एवं सफल आयोजन में नवजवान जलसा कमेटी रामघाट के सदस्यों और स्थानीय युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक रहने, बच्चों को बेहतर तालीम दिलाने तथा समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की। जलसे के माध्यम से समाज में शैक्षणिक जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।

  

Related Articles

Post a comment