स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने IGIMS में पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट की दी जानकारी

पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने IGIMS में हुए राज्य के पहले सफल लीवर ट्रांसप्लांट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। IGIMS में कल हमने पहला सफल लिवर ट्रांसप्लांट किया। एक 16 वर्ष के बालक मोनी कुमार की दुर्घटना हो गई थी। पहले PMCH फिर IGIMS में भर्ती हुए, स्थिति बिगड़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया और ब्रेन डेड घोषित किया गया। परिजनों को बताया तो उन्होंने मोनी कुमार के लिवर दान की सहमति दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मैंने घोषणा की थी कि IGIMS में लीवर ट्रांसप्लांट होगा और प्रत्येक मरीज को 15 लाख का अनुदान दिया जाएगा, उसी स्कीम के तहत यह सफल ट्रांसप्लांट हुआ है। यह बिहारवासियों के लिए गौरव की बात है कि हमारे सरकारी संस्थान में लिवर ट्रांसप्लांट शुरू हो गया है। मैं बिहारवासियों से अपील करता हूं कि अगर किसी परिजन की मृत्यु होती है तो ऑर्गन डोनेट कर किसी को जीवनदान दे सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार की नई योजना के तहत लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है और भविष्य में IGIMS में ऐसे और ट्रांसप्लांट किए जाएंगे।

  

Related Articles

Post a comment