पूर्णिया में नशे कारोबारी की खैर नहीं..., एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 5 करोड़ के स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल का तीन तस्कर गिरफ्तार
- by Manjesh Kumar
- 01-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया में एसएसपी का पदभार ग्रहण करते ही आईपीएस डॉ शौर्य सुमन लगातार अपराध नियंत्रण के लिए काम कर रहे हैं। एक तरफ वह अपराधियों की धड़ पकड़ के लिए पर काम कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नशाबंदी के क्षेत्र में भी लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। एसएसपी ने सभी थानों की पुलिस को लगातार कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में बायसी थाना की पुलिस ने करीब 5 करोड़ रूपये के स्मैक के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी तस्कर पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जो टेम्पो से स्मैक लेकर बिहार आ रहे थे।
जानकारी के अनुसार बायसी के अपर थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दालकोला से टेंम्पु के माध्यम से भारी मात्रा में स्मैक बायसी थाना अंतर्गत लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर वाहन जांच शुरू की गई। वाहन जाँच के कम में वायसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक टेंपो को रोक कर जांच की गई तो पश्चिम बंगाल के दालकोला निवास मो आफताब आलम, फिरोज अंसारी को कुल-1.340 किग्रा स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही पल्सर मोटरसाईकिल से लाईनर का काम कर रहे पश्चिम बंगाल के दालकोला निवासी दानीश आलम को भी गिरफ्तार कर एवं बरामद टेंपो एवं मोटरसाईकिल को भी जप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।


Post a comment