चिकित्सा के क्षेत्र में पटना साहिब को मिली दुसरी बड़ी सौगात : रत्नेश कुशवाहा

पटना: चिकित्सा सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अगमकुआं स्थित टीवीडीसी के नए भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीआईटी मिश्रा कैंपस से वर्चुअल माध्यम से किया। लोकार्पण के बाद पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने टीवीडीसी के नए भवन प्रांगण में जाकर नए भवन का फीता काट कर जनता को सुपुर्द किया।

इस दौरान विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि 28.35 करोड़ की लागत से बने नए भवन में पटना सिटी की आम लोगो को टीवी संक्रमण से संबंधित सारे ईलाज, जांच, टीवी सेल नमूना संग्रह की उचित व्यवस्था, योग हॉल, पठन पाठन हॉल, xray ओपीडी, टीवी वार्ड की व्यवस्था की गई है। विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री का हृदय से आभार प्रकट करते हुए पटना साहिब के संपूर्ण विकास की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने की बात कही।

  

Related Articles

Post a comment