राजधानी में प्रेमिका के घर से युवक का शव बरामद, परिजनों ने युवती पर लगाया हत्या का आरोप, 6 मई को हुई थी सगाई
- by Manjesh Kumar
- 11-May-2026
- Views
पटना: राज्य की सरकार और पुलिस अपराध नियंत्रण को लेकर दावे तो करती है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। राजधानी पटना में सोमवार को एक बार फिर अपराधियों ने खुलेआम हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के खटाल गली की है जहां राहुल नाम के युवक की हत्या गोली मारकर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि मृतक की बीते 6 मई को ही सगाई हुई थी। कहा यह भी जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग की वजह से की गई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक का एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती मृतक पर लगातार शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और इस बीच युवक ने 6 मई को किसी अन्य लड़की के साथ सगाई कर ली जिससे युवती नाराज चल रही थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती ने मृतक की सगाई के बाद हत्या की साजिश रची और युवक को मिलने के बाद खटाल गली स्थित अपने बुलाई। घर में युवती और उसके परिवार के लोगों ने जबर्दस्ती पकड़ कर और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।> परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद लड़की मौके से फरार हो गई। वहीं राहुल का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे, जहां राहुल कुर्सी पर घायल अवस्था में पड़ा था। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से छानबीन करने में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार युवती की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


Post a comment