वैज्ञानिकों ने किसानों को नई तकनीक से अधिक पैदावार का जानकारी दिया

मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के तहत एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी आयोजित


अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर (हसनपुर) | हसनपुर चीनी मिल परिक्षेत्र के बिथान - A सर्किल के मौजी ग्राम में मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण गोष्ठी का आयोजन सहायक निदेशक ईख विकास, समस्तीपुर एवं हसनपुर चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस कृषक गोष्ठी में आए हुए कृषकों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विद्यालय पूसा के कृषि वैज्ञानिक डा.अजित कुमार, डा. अनिल कुमार एवं चीनी मिल के उपाध्यक्ष गन्ना सुरेन्द्र पाल सिंह ने संबोधित किया। वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना खेती के नई तकनीक को अपनाकर कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने की विस्तृत जानकारी दिया । उन्होंने ने किसानों को अधिक-से-अधिक क्षेत्रफल में शरदकालीन गन्ना बुआई का सुझाव दिया एवं शरदकालीन गन्ना से साथ अंतरावर्ती फसल की खेती करने हेतु प्रेरित किया। उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि किसान भाई अपने खेतों में जैविक खाद का अधिक से अधिक प्रयोग करें और 4 फीट या उससे अधिक दूरी पर ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करें जिससे किसान भाई अपने खेतों में कम लागत में अधिक से अधिक उपज  का लाभ ले सकते हैं। उपाध्यक्ष गन्ना ने किसानों को गन्ना बुआई हेतु स्वस्थ बीज का चुनाव करने एवं बुआई के समय बीज का रासायनिक उपचार करने की सलाह दी।  तुलसी कुमार मंडल एवं क्षेत्रीय गन्ना प्रबंधक पुनीत चौहान ने किसानों को गन्ना फसल को रोगों से बचाव के उपाय से संबंधित जानकारी दिया। संयुक्त निदेशक ईख विकास, समस्तीपुर के प्रतिनिधि द्वारा गन्ना विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनों की जानकारी दिया। मौके पर गन्ना प्रबंधक पुनीत चौहान,  सुधांशु शुक्ला, फील्ड कर्मचारी जितेंद्र कुमार पोद्दार, अमर कुमार, सत्यम कुमार, नीतीश कुमार, किसान राम कुमार यादव, राम नारायण दास, अशोक कुमार, धर्मेंद्र यादव, संजय यादव  सहित सैकड़ों किसान उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment