पटना को इस दिन मिलेगा एक और सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पीएमसीएच के रेडियोलॉजी ब्लॉक में...

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में पीएमसीएच में नए रेडियोलॉजी बिल्डिंग का उद्घाटन किया गया है एवं हड्डी के इलाज के लिए प्रख्यात एलएनजेपी हड्डी अस्पताल में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिस्ट बिल्डिंग का उद्घाटन शनिवार को किया जाएगा। एलएनजेपी अस्पताल के निदेशक राकेश चौधरी ने कहा कि नये बिल्डिंग में हड्डी के इलाज के लिए कई अत्याधुनिक सुविधा बहाल की जा रही है। निचले तल्ले पर 100 से अधिक वाहनों की हाइड्रोलिक्स पार्किंग के साथ ग्राउंड फ्लोर पर प्लास्टर रूम, ओपीड रूम, माइनर ओटी, एमआरआई व किचन की व्यवस्था की गयी है। ताकि मरीजों के उचित इलाज के साथ-साथ उनके परिजनों को भी मूलभूत सुविधा दी जा सके। वहीं पहले तल्ले पर सीटी स्कैन व एक्स-रे के साथ फिजियोथेरेपी, मरीजों के जिम का निर्माण का कार्य किया जा रहा है। फिलहाल इस सुविधा के लिए ट्रेंडर प्रक्रिया जारी है। 

राकेश कुमार चौधरी ने कहा कि एलएनजेपी के सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में दूसरे, तीसरे व चौथे तल्ले पर 400 बेड की क्षमतानुसार तैयार किया गया है। इसके अलावा पांचवे तल्ले पर ओटी कॉम्प्लेक्स, मॉड्युलर सर्जिकल आईसीयू की खास व्यवस्था की गयी है। 

पीएमसीएच में जल्द शुरू होगा नया रजिस्ट्रेशन काउंटर

पीएमसीएच में अब मरीजों एवं मरीजों के परिजनों को रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल परिसर के नये रेडियोलॉजी-3 बिल्डिंग में नये रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू करने की योजना बनायी जा रही है। बता दें कि परिसर में 10 नये रजिस्ट्रेशन काउंटर पूर्व ही स्थापित किए गए हैं। अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कुछ महीनों में नये रजिस्ट्रेशन काउंटर खुलने से अब मरीजों को जांच व इलाज के लिए दूसरे बिल्डिंग में जाने की जरूरत नहीं होगी। कई बार परिजनों को इलाज स्थल व काउंटर दूर होने की वजह से काफी मशक्कत झेलनी पड़ती है। फिलहाल नये रजिस्ट्रेशन काउंटर का सेटअप तैयार किया जा रहा है। इस साल तक इससे शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे यहां आने वाले मरीजों को काफी सहुलियत होगी।

  

Related Articles

Post a comment