अररिया पुलिस ने 10.5 करोड़ का मोबाइल फोन किया बरामद, बिहार में अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी, 6 गिरफ्तार

अररिया: अररिया में ट्रक कंटेनर से करीब 12 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोरी मामले का बिहार पुलिस की एसटीएफ ने पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता समेत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में बीते एक माह में पुलिस ने दिल्ली के करोलबाग, नेहरू प्लेस के साथ यूपी के नोएडा, मध्यप्रदेश के रतलाम, हरियाणा के पलवल व नूंह, पंजाब के लुधियाना व चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर 3658 मोबाइल फोन बरामद किया है। मामले को लेकर अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में बीते एक माह में दिल्ली के करोलबाग, नेहरू प्लेस के साथ यूपी के नोएडा, मध्यप्रदेश के रतलाम, हरियाणा के पलवल व नूंह, पंजाब के लुधियाना व चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर छापेमारी की तथा 3658 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी ने बताया कि इस मामले में अररिया नगर थाना में नौ जून को कंटेनर से मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया गया था और कार्रवाई शुरू की गई। इसी कड़ी में मोबाइल से भरे ट्रक के चालक मो तालिम और मो साहिब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसआइटी की जांच में सबसे पहले अनवारूल को गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर दिल्ली के करोलबाग से मोबाइल खरीदने वाले दुकानदार दीपक गुप्ता और मोबाइल के थोक विक्रेता साहिल कुरैशी व कामिल को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही पर दिल्ली व नोएडा से सैकड़ों मोबाइल बरामद हुए। रतलाम से मुंबई जाने के दौरान आठ जुलाई को नईम खान को गिरफ्तार किया गया जिसकी निशानेदही पर 620 मोबाइल और 220 मोबाइल फोन की कीमत 6.97 लाख रुपये नकद तथा चोरी में प्रयुक्त आयशर ट्रक और स्कार्पियो बरामद किया गया। हाल के दिनों में पुलिस को सबसे बड़ी सफलता 20 जुलाई को मिली, जब पंजाब के लुधियाना स्थित होटल से मुख्य साजिशकर्ता अनीस खान उर्फ अनीस विशंभरिया को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर अगले दिन हरियाणा के पलवल जिले से प्राथमिक अभियुक्त मो तालिम के घर से 1638 मोबाइल फोन तथा होडल के भीरूकी गांव से 180 अन्य मोबाइल बरामद किए गए। 

वहीं 23 जुलाई को चंडीगढ़ और नूंह में मोबाइल दुकानदरों से भी चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment