छात्र आंदोलन के दौरान चार उपद्रवियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 28 नामजद और 250 अज्ञात पर मामला दर्ज

पुर्णिया: पूर्णिया में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस पर किए गए पथराव और बवाल को लेकर कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। जिला पशुपालन पदाधिकारी सह दंडाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने इस संबंध में के हाट थाने में 28 नामजद और 250 अज्ञात उपद्रवियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। 25 जुलाई को सेंट्रल जेल गेट के नजदीक पुलिसकर्मी राम कुमार हरिजन थाने के कैदी को आटो से लेकर कोर्ट जा रहे थे जिससे उपद्रवियों ने जान मारने की नीयत से बेरहमी के साथ पीटा। इस घटना में पुलिस ने चार प्रर्दशनकारियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हिरासत में लिए गए उपद्रवियों में सहायक खजांची थाना माधोपाड़ा इस्लामनगर निवासी गुलाम सरवर का पुत्र नदीम सरवर, राजाबाड़ी के शेख मुबारक अली के पुत्र शेख सैफुद्दीन अली, मरंगा थाने के बकरी कोल निवासी अब्दुल बसीत के पुत्र यासिर अराफात, मरंगा थाने के माफा पेट्रोल पंप निवासी इंदु शेखर गोस्वामी के पुत्र शिवम कुमार गोस्वामी शामिल हैं।

गौरतलब है कि इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिलाधिकारी अंशुल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने छात्रों से संवाद कर ज्ञापन लिया था। स्टेडियम के भीतर छात्रों ने इस पर अपनी सहमति भी जताई थी। इसके बाद छात्र शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन समाप्त कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान छात्रों के बीच एक उग्र झुंड सड़क पर उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान जेल चौक से लेकर आरएन शाह चौक तक बवाल मचाना शुरू कर दिया। इस क्रम में कई वाहनों में तोड़फोड़ की। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक एडीएम विधि व्यवस्था राजकुमार गुप्ता पर पत्थरबाजी में घायल हो गये जबकि तीन पुलिस कर्मी बुरी तरह घायल हो गये। इस दौरान उपद्रवी ने आर एन साह चौक पर बैरीकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। उस समय पुलिस और प्रशासन ने अपनी सूझबूझ से मामले को शांत किया।

  

Related Articles

Post a comment