अजगैबीनाथ धाम में श्रावणी मेला को लेकर आला अधिकारियों ने किया तैयारियों का निरीक्षण

भागलपुर: भागलपुर के सुल्तानगंज विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर  प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीएम अलंकृता पाण्डेय, आईजी विवेक कुमार ने जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, आईजी, एसपी, डीएसपी सहित सभी आला अधिकारियों के साथ नमामि गंगा घाट पहुंचकर उद्घाटन स्थल, अजगैबीनाथ धाम मंदिर, हेलीपैड स्थल का निरक्षण किया और सभी अधिकारियों को समय पूर्ण सारी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। समारोह में बिहार सरकार के कई दिग्गज मंत्री, सांसद, विधायक, जिला व प्रखंड के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसी को देखते हुए प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीएम अलंकृता पाण्डेय, आईजी विवेक कुमार ने सभी आला अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सारी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया और कहा कि कोई भी परेशानी कांवड़ियों को न हो इसके लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं कांवड़ियों को देने का प्रयास करें। इस दौरान डीएम अलंकृता पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 28 जुलाई को श्रावणी मेला का उद्घाटन होना है। उद्घाटन में कौन कौन आयेंगे इसके लिए आपको लोगों को स-समय बता दिया जाएगा।

कांवड़ियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है। इस बार कांवड़ियों को सारी सुविधाएं दी जाएंगी और कहा कि तपतपी धुप में पानी का छिड़काव सड़क और कांवड़िया पथ पर किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम, सीटी एसपी, डीएसपी नवनीत कुमार, थानाध्यक्ष धनंजय कुमार बीडीओ संजीव कुमार, सीओ रमण कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक आनंद सहित सभी विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment