राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी का वचन 24 घंटे में हुआ पूरा, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने उपलब्ध कराई दूसरी यूनिट रक्त

पूर्णिया: सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर अपने संकल्प को समय पर पूरा किया। सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी के उपचार के लिए आवश्यक एबी पॉजिटिव रक्त की दोनों यूनिट की व्यवस्था संगठन ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित कर दी। जानकारी के अनुसार, सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान की पत्नी सोनाली कुमारी पिछले दो दिनों से पूर्णिया स्थित मैक्स हॉस्पिटल में उपचाररत हैं।

चिकित्सकों ने उनके उपचार के लिए एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की तत्काल आवश्यकता बताई थी। इसकी सूचना मिलते ही विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी सक्रिय हो गए और देर रात ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक रक्त की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन 24 घंटे के भीतर दोनों यूनिट रक्त उपलब्ध करा देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश के बाद संगठन के कार्यकर्ता रातभर संभावित रक्तदाताओं से संपर्क करने में जुटे रहे। सबसे पहले संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने आगे आकर पहली यूनिट रक्तदान किया। इसके बाद अपने वचन को पूरा करते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के वार्ड संख्या 9 के वार्ड अध्यक्ष जीवन दास ने दूसरी यूनिट रक्तदान कर मरीज के उपचार के लिए आवश्यक रक्त की व्यवस्था पूरी कर दी। इस प्रकार संगठन ने अपने संकल्प के अनुरूप मात्र 24 घंटे के भीतर दोनों यूनिट रक्त उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल आश्वासन देने वाला संगठन नहीं, बल्कि अपने प्रत्येक संकल्प को समय पर पूरा करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता मानव सेवा, राष्ट्र सेवा एवं धर्म सेवा को अपना सर्वोच्च दायित्व मानते हुए हर परिस्थिति में जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने संगठन के युवा साथियों पर गर्व है। हमारे संगठन के युवाओं की एकजुटता, सेवा भावना और समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। जब भी किसी जरूरतमंद को सहायता की आवश्यकता होती है, हमारे कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के तत्काल आगे बढ़कर सहयोग करते हैं। यही हमारी संगठनात्मक शक्ति और पहचान है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्तदान करने वाले राजेश सिंह एवं जीवन दास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे युवा विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका सेवा भाव संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं को भी रक्तदान एवं मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रभु श्रीराम से संगठन के सभी युवा साथियों के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु तथा निरंतर धर्म, समाज और राष्ट्र सेवा करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी, संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं दोनों रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में संगठन ने जिस तत्परता के साथ मात्र 24 घंटे के भीतर आवश्यक रक्त की व्यवस्था कराई, वह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में मानवता की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं और विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के कार्यकर्ता वास्तव में सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने कहा कि भविष्य में भी संगठन मानव सेवा, राष्ट्र सेवा एवं धर्म सेवा के अपने संकल्प को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाता रहेगा तथा हर जरूरतमंद की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहेगा। इस अवसर पर सरसी थाना के एडिशनल प्रभारी भरत पासवान, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, अनिकेत कुमार, शुभम कुमार सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  

Related Articles

Post a comment