अपनी मांगों को लेकर भागलपुर में बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन का प्रदर्शन, दर्जनों कर्मचारी हुए शामिल
- by Manjesh Kumar
- 31-Jul-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को भागलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दर्जनों कर्मचारी और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए संगठन की एकजुटता का परिचय दिया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई मांगें लंबित हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इसी के विरोध में संयुक्त मोर्चा के बैनर तले यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कर्मचारियों ने सरकार और बीएसएनएल प्रबंधन से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। प्रदर्शन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पूरे परिसर में कर्मचारी एकजुट नजर आए और अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस दौरान संगठन के कई पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकता बनाए रखने का आह्वान किया।
बीएसएनएल यूनियन एंड एसोसिएशन के इस प्रदर्शन में दर्जनों लोग मौजूद थे, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। कर्मचारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी जायज मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो सके।


Post a comment