भागलपुर के गोराडीह में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने पीछा कर दबोचा

भागलपुर: भागलपुर के गोराडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोराडीह थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ के समीप एक अपराधी अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निकेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  

Related Articles

Post a comment