इलाज के बहाने नाबालिग से 6 महीने झोलाछाप डॉक्टर ने किया गंदा काम, अश्लील वीडियो से करता था ब्लैकमेल, फिर...

शेखपुरा: चेवाड़ा थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ छह माह तक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर इलाज के बहाने नाबालिग को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उसे दबाव में रखता था। मामले का खुलासा होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों के अनुसार, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर नाबालिग को आरोपी के पास इलाज के लिए ले जाया जाता था। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर उसे बेहोश कर उसके साथ गलत हरकत करता और वीडियो बना लेता था। मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। उसके व्यवहार पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद परिवार ने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन महिला थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप राम के पुत्र झोलाछाप डॉक्टर बिनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने की बात कही गई है। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता के पिता ने आरोपी की पत्नी और बहन पर भी मामले में संलिप्तता का आरोप लगाया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

  

Related Articles

Post a comment