कांटी नगर परिषद वासियों को जलजमाव से मिलेंगी जल्द मुक्ति : विधायक

मुजफ्फरपुर: कांटी नगर परिषदवासियों को जलजमाव से मिलेंगी जल्द मुक्ति, इसके लिए लगातार नाला का निर्माण कराया जा रहा है। कांटी नगर परिषद अब विकसित नगर परिषद में अव्वल बनते हुए जा रहा है। हम कांटी नगर परिषद के 26 वार्डों का तीव्र गति से हर क्षेत्रों में समग्र प्रगति हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है। उक्त बातें शुक्रवार को विधायक सह पूर्व मंत्री ई अजीत कुमार ने वार्ड 11 पकड़ी, वार्ड 26 नरसंडा, वार्ड 22 कुशी, वार्ड 21 शेरना, वार्ड 1 अकुराहा, वार्ड 3 ढेवहा व वार्ड 17 कांटी कस्बा, गुदरी रोड में सभी जगहों पर सवा करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नाला का शिलान्यास करने के उपरांत स्थानीय लोगों से कहा।

विधायक अजीत कुमार ने संबंधित वार्डों के जनता से कहा कि अपने निगरानी में नाला निर्माण कार्य करवाये, साथ ही उन्होंने कार्य करवाने वाले संवेदक को कार्य गुणवत्ता पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदक को बनने वाले नाला का पानी मुख्य नाली में जोड़ने का भी निर्देश दिया, जिससे जल निकासी हो सके एवं बरसात एवं अन्य समय में लोगों को जल जमाव से परेशानी नहीं हो सके। शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने पर वार्डों के स्थानीय लोगों ने विधायक अजीत कुमार का भव्य स्वागत किया एवं इस कार्य को करवाने के लिए आभार भी प्रकट किया।

मौके पर सभापति दिलीप कुमार, उपसभापति अजय कुमार गुप्ता, पार्षद संजय साह, संतोष पासवान, राममोहन पासवान, आनंद राज, शंभू राम, विजय राम, चंदन पांडे, अमित कुमार, नीलू देवी, पार्षद प्रतिनिधि रामनाथ गुप्ता, राकेश कुमार, उज्जवल गुप्ता, प्रिंस ठाकुर, सोनू सिंह, चुन्नू सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, शंकर राम, जगदीश राय, विनोद सिंह, मोहम्मद गफ्फार मियां, नंदकिशोर गिरी, सुजीत पांडे, भगवती देवी, प्रमोद कुमार, दीपक पासवान व अखिलेश साह समेत स्थानीय सैकड़ो लोग उपस्थित थे। इधर, वार्ड 17 पुरानी गुदरी रोड में स्थानीय लोगों ने विधायक अजीत कुमार के समक्ष नल जल योजना की मोटर खराबी होने की बात कही जिस पर उन्होंने मामले को संज्ञान में लेकर तत्काल मौके से ही दूरभाष पर कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार को निर्देश दिया कि तत्काल इसको बदलवाए एवं अन्य मरम्मती कार्य करवाना सुनिश्चित करें 

मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

  

Related Articles

Post a comment