भागलपुर नगर निगम में हंगामा, गेट पर प्रदर्शनकारी कर्मचारी बेहोश
- by Manjesh Kumar
- 01-Aug-2026
- Views
भागलपुर: भागलपुर नगर निगम के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के तीसरे दिन तातारपुर स्थित नगर निगम गोदाम से कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर नगर निगम कार्यालय तक मार्च किया। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे लेकिन वहां तैनात सुरक्षा कर्मी ने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। इसी दौरान एक प्रदर्शनकारी कर्मचारी अचानक बेहोश होकर मुख्य गेट पर गिर पड़ा जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आनन-फानन में साथी कर्मचारियों ने बेहोश कर्मचारी को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कर्मचारियों ने सुरक्षाकर्मी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि उनके साथी के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी की होगी। नगर निगम कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर लगातार आंदोलन पर डटे हुए हैं। वहीं घटना के बाद नगर निगम कार्यालय परिसर में कुछ देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।


Post a comment