नगर पंचायत में निबंध लेखन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्णिया: नगर विकास एवं आवास विभाग एवं जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में नगर पंचायत बायसी में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत चित्रकला निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का नगर पंचायत में आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत बायसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 2026 के दृष्टिगत आयोजित चित्रकला, निबंध लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान सभी विजेता प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा एवं सहभागिता के लिए सम्मानित किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार की रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी शांति कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य केवल पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता एवं जनभागीदारी को भी बढ़ावा देना है। इस तरह के प्रतियोगिता से युवाओं एवं विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित होती है।

  

Related Articles

Post a comment