वृक्षारोपण अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, शिव शिष्यों ने ली पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी
- by Manjesh Kumar
- 27-Jul-2026
- Views
कटिहार: कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सोमवार को इस कालखंड की प्रथम शिव शिष्या मां राजमणि दीदी नीलम आनंद के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे वृक्षारोपण माह के तहत व्यापक वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव शिष्य हरिन्द्रानन्द फाउंडेशन एवं शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली से हुई। इसके बाद मंदिर परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित शिव शिष्यों ने केवल पौधारोपण ही नहीं किया, बल्कि प्रत्येक पौधे की देखभाल और सुरक्षा का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर भगवान शिव के शिष्य-शिष्याओं की एक विशेष बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें शिव कार्य की प्रगति, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान में कटिहार जिले के बरारी, कोढ़ा, फलका एवं कटिहार नगर सहित विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में गुरुभाई एवं गुरुबहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नारा लगाया— "साँसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएँ हम।" कार्यक्रम को सफल बनाने में अशेष कुमार, आशीष (रानीपतरा, पूर्णिया), जिला शिव कार्य समिति कटिहार के अध्यक्ष अमरजीत चंद्रा, रवि कुमार, गौरव कुमार, मिथलेश यादव, भीम यादव, सुबोध रजक, फेकू परिहार तथा गुरुबहन पिंकी, रानी, गौरी, मंजू, रंजना, ममता सहित बड़ी संख्या में गुरुभाई-गुरुबहनों की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।


Post a comment