श्रावणी मेला में सेवा के साथ जन जागरूकता, एनसीसी कैडेट्स ने दिया नारा 'प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ'

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने की दिशा में सुल्तानगंज में जागरूकता अभियान चलाया गया। जलवायु समर्थ पंचायत अभियान के तहत 25 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर के कैडेट्स ने नमामि गंगे घाट पर गंगा सफाई अभियान चलाकर श्रद्धालुओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। घाट पर एनसीसी कैडेट्स ने प्लास्टिक और अन्य कचरे की सफाई की इस दौरान उनके हाथों में प्लास्टिक हटाओ, गंगा बचाओ जैसे संदेश लिखी तख्तियां भी थी।

कैडेट्स ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे पूजा सामग्री या प्लास्टिक गंगा में न फेंकें और घाट की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। एनसीसी कैडेट्स का कहना है कि गंगा में प्लास्टिक और कचरा फेंकने से नदी प्रदूषित होती है जिसका असर पर्यावरण और जलीय जीवों पर भी पड़ता है। इसलिए श्रावणी मेले के दौरान लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि आस्था के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश जन-जन तक पहुंचे

  

Related Articles

Post a comment