26 नवंबर को संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक बनाने के लिए पटना महानगर जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक
- by Manjesh Kumar
- 24-Nov-2026
- Views
पटना: 26 नवंबर को आयोजित होने वाले विशाल संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में पटना महानगर एवं पटना ग्रामीण-1 कांग्रेस कमेटियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमार आशीष ने की। इस अवसर पर AICC के प्रभारी सचिव एवं बिहार सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल, AICC राष्ट्रीय सचिव डॉ अजय कुमार पासवान, जिला प्रभारी मिन्नत रहमानी एवं पटना ग्रामीण-1 के अध्यक्ष चंदन कुमार सहित जिला के अन्य कांग्रेसजन एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। पटना महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।इस अवसर पर AICC सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की आत्मा है। आज संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रही है।


Post a comment