तेजस्वी ने सरकार को दी बड़ी चेतावनी, कहा अगर आज रात तक नहीं किया ये तो होगा बड़ा आंदोलन

पटना: राजधानी पटना के बाकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मंगलवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इससे पहले सोमवार को राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में रोड शो किया। तेजस्वी ने मीठापुर से अपने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बाकीपुर सीट पर अपने उम्मीदवार के जीत का दावा किया साथ ही छात्र आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और अन्य कार्रवाई को लेकर भी सरकार कर निशाना साधा। तेजस्वी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान दर्ज मुकदमे अगर आज रात तक वापस नहीं लिए गए तो बिहार की धरती पर आंदोलन होगा। 

रोड शो के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ऐतिहासिक रूप से क्रांति और बदलाव की धरती रहा है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार बाद में यह न कहे कि उन्हें पहले से आगाह नहीं किया गया था। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जिस तरह केंद्र सरकार ने किसानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया था, ठीक उसी तरह अब देश के भविष्य यानी छात्रों के साथ भी अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अब आम लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर से भरोसा उठ चुका है। सीवान में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने इसे एक बेहद गंभीर मामला बताया। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में बड़े से बड़े आंदोलनों को नियंत्रित करने के लिए कभी भी AK-47 जैसे हथियारों का इस्तेमाल नहीं हुआ, लेकिन बिहार में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोलियां चलाई गईं।

तेजस्वी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्र मात्र 16 से 17 साल के थे, जो केवल नीट पेपर लीक मामले में न्याय की गुहार लगा रहे थे। छात्रों पर गोली चलाने का आदेश आखिर किसने दिया था। उन्होंने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किए जाने की कार्रवाई को दिखावटी करार दिया  तेजस्वी ने मांग की कि केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराने के बजाय आदेश देने वाले बड़े अधिकारियों की पहचान की जाए।

  

Related Articles

Post a comment