बाकीपुर उपचुनाव: छठे राउंड की गिनती के बाद क्या है हाल, पढ़िए जानने के लिए कौन आगे

पटना: राजधानी पटना के बाकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के बाद आज परिणाम आना है। बाकीपुर सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है और अब तक छः राउंड की गिनती हो गई है। 6 राउंड की गिनती के बाद जन सुराज के संयोजक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा दुसरे नंबर पर चल रहे हैं वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे नंबर पर हैं।

छठे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद प्रशांत किशोर को कुल 11603 वोट प्राप्त हुआ है जबकि नीरज सिन्हा को 8152 वोट वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 2154 वोट मिले हैं। इस तरह से बाकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर 3451 वोटों से लीड कर रहे हैं। बता दें कि बाकीपुर सीट से पांचवीं बार विधायक बनने के बाद नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी देते हुए राज्यसभा भेज दिया जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। अब इस सीट पर उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान हुआ जिसके बाद आज गिनती की जा रही है। बाकीपुर सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं लेकिन माना जा रहा है कि मुकाबला भाजपा, राजद और जन सुराज के बीच है। हालांकि पहले राउंड की गिनती के बाद अब भाजपा और जन सुराज में टक्कर दिखाई दे रहा है जबकि राजद उम्मीदवार काफी पीछे चल रही हैं।

  

Related Articles

Post a comment