अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचे सीएम सम्राट, बाकीपुर उपचुनाव में हार पर नेताओं संग किया मंथन

पटना: बाकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे। हालांकि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विजयी प्रत्याशी प्रशांत किशोर को बधाई देते हुए अपनी पार्टी की हार की समीक्षा करने की बात कही थी। अब पार्टी ने समीक्षा की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को अचानक भाजपा कार्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सीएम सम्राट के अचानक पार्टी कार्यालय पहुंचने को लेकर कई तरह की चर्चा शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि बैठक में चुनावी हार के कारणों पर गंभीर चर्चा हो रही है। पार्टी यह जानने की कोशिश की कि आखिर किन वजहों से अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सके। बूथ स्तर के प्रदर्शन, वोटों के अंतर और चुनावी रणनीति की समीक्षा की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका और संगठन की सक्रियता पर भी चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो जिन इलाकों में पार्टी कमजोर रही, वहां के कारणों को समझने की कोशिश की गई। प्रचार अभियान के दौरान उठाए गए मुद्दों का मतदाताओं पर कितना असर पड़ा और किन क्षेत्रों में संगठन की पकड़ कमजोर रही। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद नेताओं और पदाधिकारियों से चुनाव का फीडबैक लिया। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि चुनाव के दौरान किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए क्या रणनीति अपनाई जाए।

  

Related Articles

Post a comment