नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर लोक भवन में भी हलचल तेज, राज्यपाल के सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक बुलाई

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजधानी में हलचल काफी तेज है। एक तरफ राजनीतिक महकमे में भागदौड़ और बैठकों का सिलसिला जारी है तो दूसरी तरफ प्रशासनिक महकमे में भी अफरातफरी का माहौल है। बुधवार को लोक भवन में संभावित नए सीएम के शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। एक तरफ जहां शपथ ग्रहण में आने वाले अतिथियों के लिए तैयारी की जा रही है तो दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त किया जा रहा है।

शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी, समेत अन्य सभी अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। बैठक कुछ ही देर में लोक भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक के संबंध में राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने अधिकारियों को पत्र लिख बताया है कि लोक भवन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भविष्य में होने वाले समारोहों की तैयार पर विचार विमर्श के लिए बैठक की जा रही है जिसमें सभी अधिकारियों को बुलाया गया है।

राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा ने बैठक में शामिल होने के लिए पटना प्रमंडलीय आयुक्त, पटना के जिलाधिकारी, एसएसपी, तीनों सिटी एसपी, यातायात एसपी, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) तथा  पटना सदर एसडीएम को बुलाया है।

  

Related Articles

Post a comment