एयरपोर्ट से लेकर कोसी डैम परियोजना तक: सांसद पप्पू यादव ने पेश किया दो वर्षों का रिपोर्ट कार्ड, क्या शुरू होगी राजनीतिक उथल पुथल
- by Manjesh Kumar
- 08-Jun-2026
- Views
पूर्णिया: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पप्पू यादव ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। हाल के दिनों में सांसद पप्पू यादव, मंत्री लेशी सिंह और पूर्व सांसद पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के बीच राजनीति काफी तेज दिख रही है। इस बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अपना रिपोर्ट कार्ड पेश किया है। अपने रिपोर्ट कार्ड में पप्पू यादव ने कई रेल और सड़क परियोजनाओं के साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट शुरू करवाने का श्रेय भी लिया है। अब इस पर सवाल उठ सकता है कि पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और विमान परिचालन पप्पू यादव ने ही शुरू करवाया या यह राज्य एवं केंद्र सरकार की योजना का फल है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने रिपोर्ट कार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक योजनाओं का जिक्र किया है जो केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा पूर्ण किया गया है या फिर इस पर काम चल रहा है। इतना ही नहीं, पप्पू यादव ने मखाना बोर्ड की स्थापना पूर्णिया में करने की कोशिश का दावा भी करते दिख रहे हैं और उन्होंने अपने रिपोर्ट कार्ड में भी लिखा है कि इसके लिए वह केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हैं। आइए डालते हैं रिपोर्ट कार्ड पर एक नज़र -
सड़क परिवहन
- धमदाहा–कुआड़ी सड़क (11.2 किमी): 29.48 करोड़ रूपये की लागत से चौड़ीकरण व मजबूतीकरण स्वीकृत
- NH-327E (परसरमा–सिंहेश्वर–कुमारखंड–अररिया–पूर्णिया): 1547.55 करोड़ रुपए की लागत से उन्नयन स्वीकृत
- NH-131A (बेलौरी–मंझेली–कदवा–बारसोई–हरिशचंद्रपुर, WB): राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तन—कार्य प्रक्रिया में
- बनमनखी–चम्पानगर–श्रीनगर–जलालगढ़–अमौर: NH में परिवर्तन हेतु आवश्यक कार्यवाही
- नवगछिया–मोहनपुर–रुपौली–भवानीपुर–धमदाहा–बड़हरा कोठी–जानकीनगर–भरगामा–नरपतगंज: NH घोषित—कार्य प्रक्रिया में
- सुपौल–परसरमा–पूर्णिया (लोकहा–तरावे–सिंघेश्वर–रानीपट्टी–खुर्दा–चकमका–कोह्वारा–के.नगर): NH घोषित, बजट उपलब्ध
- पटना–पूर्णिया 6-लेन एक्सप्रेसवे: स्वीकृत
- NH-107 बायपास से चूनापुर एयरपोर्ट: अंडरपास/टनल हेतु टेंडर जारी।
रेल परियोजनाएं
- नई रेल लाइन / सर्वे / बजट
- किशनगंज–जलालगढ़: परियोजना पुनर्जीवित; DPR/बजट प्रक्रिया में
- कुर्सेला–बिहारीगंज (58 किमी): DPR तैयार; निविदा प्रक्रिया में
- बिहारीगंज–वीरपुर (92 किमी): सर्वे स्वीकृत (मुरलीगंज–त्रिवेणीगंज–जदिया–भीमनगर)
- जलालगढ़–बनमनखी–बिहारीगंज–कुशेश्वरस्थान: सर्वे पूर्ण
- FY 2025–26: किशनगंज–जलालगढ़ व कुर्सेला–बिहारीगंज हेतु 170.8 करोड़ रुपए आवंटन सुनिश्चित।
ROB/RUB (ओवर/अंडर ब्रिज)
- पूर्णिया कोर्ट–पूर्णिया स्टेशन ROB स्वीकृत
- बेलौरी गेट, जनता चौक, रामबाग (पूर्णिया–कसबा रोड), सरसी (SH-65): ROB स्वीकृति/सर्वे पूर्ण
- कटिहार–जोगबनी खंड:
- KJ-11 (रानीपतरा) ROB/RUB स्वीकृत
- KJ-13 (बेलौरी चौक) ROB—₹45 करोड़
- KJ-18 (गढ़बनैली, कसबा) ROB—₹59 करोड़
- KJ-20 (कसबा) RUB/ROU स्वीकृत
- KJ-30 (जलालगढ़) RUB/ROU स्वीकृत।
- समपार-24 (गढ़बनैली) DPR प्रक्रिया में
- सहरसा–पूर्णिया (जनता चौक) ROB स्वीकृत
- कटिहार–पूर्णिया (समपार-06, पूर्णिया कोर्ट) ROB—प्रक्रियाधीन
- बनमनखी यार्ड (समपार-45) ROB—₹91 करोड़
- जानकीनगर–बनमनखी (समपार-52) ROB कार्य प्रारम्भ
- मुरलीगंज–जानकीनगर (समपार-54) व रुपौली (समपार-61): DPR कार्य प्रारम्भ।
स्टेशन विकास
- बनमनखी स्टेशन: अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल
- पूर्णिया व पूर्णिया कोर्ट: अमृत भारत मॉडल स्टेशन; पूर्णिया कोर्ट में वाशिंग पिट शामिल
- जानकीनगर, के.नगर, बिहारीगंज: अमृत भारत चयन प्रक्रियाधीन
- वाशिंग पिट: पूर्णिया कोर्ट/बिहारीगंज के पास भूमि सर्वे व मूल्यांकन।
विमानन
- पूर्णिया एयरपोर्ट: प्रारंभ कराया गया
जल शक्ति
- कोशी उच्च बांध (हाई-डैम) परियोजना: DPR दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के बाद निर्माण हेतु निविदा
कृषि कल्याण
- मखाना बोर्ड (पूर्णिया): स्थापना हेतु प्रयास; कृषि मंत्रालय द्वारा पत्राचार—प्रक्रियाधीन
सांसद पप्पू यादव ने पूरे क्षेत्र में होने वाले सारे विकास कार्यों का श्रेय खुद ले लिया है जबकि मौजूदा सरकार में पूर्णिया के धमदाहा से विधायक और मंत्री लेशी सिंह का कद भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। वह अपने विधानसभा क्षेत्र के साथ ही पूर्णिया जिला में विकास करने का दावा करती हैं। अब माना जा रहा है कि पूर्णिया सांसद के रिपोर्ट कार्ड पर राजनीति होना तय है और इसका मुख्य कारण है पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण और शुरू किए जाने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का श्रेय लेना। पप्पू यादव के रिपोर्ट कार्ड पर अगर आप भी देना चाहते हैं अपनी राय तक हमारे फेसबुक पोस्ट पर कमेंट अवश्य करें।


Post a comment