प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले खत्म करने और गिरफ्तार को रिहा करने की मांग पर अड़ा विपक्ष, तेजस्वी यादव ने सरकार को दी चेतावनी
- by Manjesh Kumar
- 27-Jul-2026
- Views
पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन तो रोक दिया लेकिन अब राजनीतिक दल इसे भुनाने में पूरी तरह से जुट गई है। एक तरफ लगातार दूसरे सप्ताह के पहले दिन विपक्ष ने संसद की कार्यवाही हंगामा कर रोक दिया तो दूसरी तरफ लगातार सवाल भी दाग रहा है। अब सभी विपक्षी दल प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामले और गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारी की रिहाई की मांग पर अड़ गया है। लंबे समय बाद पटना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी पार्टियां भी लगातार सवाल उठा रहे हैं।
इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से एनडीए सरकार पर जोरदार हमला किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'तमाम लोकतांत्रिक परंपराओं को त्याग देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई गई है'। आगे उन्होंने यह भी लिखा कि 'छात्रों से समझौते के बाद भी बिहार में हजारों छात्रों पर फर्जी केस दर्ज कर हिरासत में लिया जा रहा है, परिजनों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अगर छात्रों को रिहा नहीं किया गया तो NDA सरकार को महंगा पड़ेगा'। इस तरह से तेजस्वी यादव ने प्रदर्शनकारियों का पूरा सपोर्ट कर दिया है।
तेजस्वी ने सीधा-सीधा सरकार को चेतावनी भी देते हुए खामियाजा भुगतने की बात कह दी है। इधर, सीवान जिले में एक जवान की वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया कि वह एके-47 से फायरिंग कर रहा है। इसके बाद मामले की जांच की गई और उसे निलंबित कर दिया गया।


Post a comment