ससुराल में दामाद की हत्या, ससुर - पत्नी सहित पांच गिरफ्तार

पूर्णिया: जिले के बनमनखी थाने की पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। के नगर थाना के काझा बनिया पट्टी निवासी स्व गणेशी यादव के पुत्र राजेश यादव की पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर पति और पत्नी के बीच हमेशा लड़ाई होती थी। बीते गुरुवार 23 जुलाई को राजेश पत्नी को लाने के लिए सरसी थाना के चिकनी डुमरिया नर्सरी टोला स्थित अपने ससुराल गया था। परिजनों को तीन दिन तक कुछ पता नहीं चला तो भाई सचिंद्र यादव ने इस संबंध में सरसी थाने में मामला दर्ज कराया था।

बनमनखी के एसडीपीओ शैलेश प्रीतम और बरसी थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मानवीय तकनीकी साक्ष्य संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड का उद्भेदन करते हुए मृतक की पत्नी सास ससुर, साले साढ़ू के अलावा एक महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बनमनखी के एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लोहे के जंजीर से गला दबाकर राजेश यादव की हत्या कर दी। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक के शव को नहर से बोरे में बंद हालत में बरामद किया गया उसी पास एक मिट्टी का बोरा भी फेंका था ताकि शव का पता नहीं चले। गोताखोर की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला गया।

घटना में ससुर परशुराम चौधरी, साला जयचंद्र चौधरी, साढ़ू जीतू यादव मृतक की पत्नी के अलावा एक अन्य महिला भी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी बात सामने आ रही है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मृतक के मोबाइल फोन को कोसी एक्सप्रेस में फेंक दिया गया था ताकि पुलिस को आरोपियों पर किसी तरह का शक नहीं हो।

  

Related Articles

Post a comment