बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी 15 हजार, पुर्णिया में एसवीयू ने JE समेत दो को दबोचा
- by Manjesh Kumar
- 06-Aug-2026
- Views
पूर्णिया: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में विशेष निगरानी टीम ने निगरानी की टीम ने पूर्णिया जिले के के नगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता (JE) भरत मलिक, तकनीशियन ग्रेड-III पंकज कुमार मेहता और तकनीशियन ग्रेड-III आशुतोष कुमार पांडेय को 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। अपर पुलिस महानिदेशक सुधांशु कुमार के अनुसार, मरंगा थाना क्षेत्र के बखरी कोल गांव निवासी परिवादी राजेश कुमार साह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि घर पर बिजली कनेक्शन लगाने के एवज में जेई भरत मलिक द्वारा 20-25 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। SVU द्वारा मामले का सत्यापन कराने पर तकनीशियन पंकज कुमार मेहता के माध्यम से 15,000 रुपये तय किए गए।
शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये पहले ही ले लिए थे और शेष 10,000 रुपये काम होने पर देने को कहा गया था। निगरानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जाल बिछाते हुए कार्रवाई की गई। सत्यापन के बाद SVU ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस निरीक्षक अविनाश कुमार झा के नेतृत्व में धावा दल का गठन कर कार्यालय कक्ष में रिश्वत लेते तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया। के नगर स्थित जेई के कार्यालय कक्ष में जैसे ही तकनीशियन आशुतोष कुमार पांडेय के माध्यम से शेष 10,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार की जा रही थी टीम ने मौके पर ही तीनों अभियुक्तों को रंगे हाथ दबोच लिया। एसवीयू की टीम गिरफ्तार कर थाने ले गई।


Post a comment